फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जमीन विवाद में ट्रैक्टर से गेहूं की फसल जोतकर किया नष्ट

Sun, 27 Oct 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बूड़िया क्षेत्र के साबापुर गांव में जमीन के विवाद में बुआई की गई गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट कर दी गई। कैत निवासी रजनी ने सरस्वती कॉलोनी निवासी विजेंद्र सिंह, उसके भाई जितेंद्र व मां जवंत्री पर आरोप लगाए है। पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैत गांव निवासी रजनी देवी ने पुलिस को दी शिकायत मेंबताया कि उसकी सास उर्मिला देवी ने साबापुर गांव में पांच फरवरी 2024 को अमनदीप सिंह से आठ कनाल 13 मरले तीन सरसाई जमीन खरीदी थी। इसकी हमने जगाधरी तहसील से रजिस्ट्री भी करवा ली थी। मार्च माह में अमनदीन से जमीन पर उन्हें कब्जा दे दिया था। यह जमीन अमनदीप सिंह गिल ने 13 जुलाई 2021 को सरस्वती कॉलोनी निवासी विजेंद्र कुमार से खरीदी थी। रजनी ने बताया कि जमीन पर कब्जा मिलने पर हम उसमें फसल बो रहे थे। तभी आरोपी विजेंद्र कुमार ने अपनी मां ज्वंतरी देवी व भाई जितेंद्र के साथ मिलकर उनके साथ झगड़ा किया। इस संबंध में गांव में पंचायत हुई। इसमें उन्होंने अपने नाम हुई जमीन की रजिस्ट्री दिखाई। पंचायत का फैसला हमारे पक्ष में आया। लेकिन आरोपियों ने फैसला नहीं माना। अब बीती 18 अक्तूबर को उसने अपनी ननद बरसान गांव निवासी रितु के साथ जमीन पर गेहूं की बुआई कराई।
आरोप है कि तभी वहां पर आरोपी आरोपी विजेंद्र अपनी मां ज्वंतरी देवी व एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उनके खेत में आए और उनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसे व उसकी ननद को वहीं रस्सी से बांध दिया। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसकी उन्होंने थाने में शिकायत दी। तब पुलिस ने दूसरे पक्ष को बुलाकर आपसी तौर पर बातचीत करने का आश्वासन दिया। सोमवार को जब वह खेत में गई तो उसने देखा कि उनकी बुआई की गई गेहूं की फसल नष्ट हुई पड़ी है। अपने तौर पर उन्होंने जांच की तो पता चला कि 23 अक्तूबर की रात को आरोपी ज्वंतरी देवी ने अपने बेटों जितेंद्र व विजेंद्र के साथ मिलकर किराए के ट्रैक्टर से जोत कर उनकी गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते है। जब उन्होंने इस बारे में आरोपियों से बातचीत करनी चाही तो उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें