फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हजूर साहिब नांदेड़ की यात्रा के लिए पंजीकरण कल तक

Wed, 29 Apr 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत महाराष्ट्र स्थित हजूर साहिब नांदेड़ के लिए पांच मई को कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री ट्रेन को झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जाने वाली संगत को रवाना करेंगे। इस ट्रेन से श्रीहजूर साहिब नांदेड़ साहिब जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों के जिला प्रशासन की ओर से आवेदन मांगे गए हैं।
डीसी प्रीति ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, जिनकी सालाना पारिवारिक आय 1.80 हजार रुपये से कम है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ लेने लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर 30 अप्रैल तक पंजीकरण किया जा सकता है। पात्र व्यक्ति नजदीकी सीएससी सेंटर या अपने स्मार्ट फोन से सरल हरियाणा पोर्टल पर घर बैठे यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आवेदन के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य किए हैं। इसमें वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा शामिल है।
विज्ञापन

आवेदक का हरियाणा का निवासी होना और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। योजना के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति हर तीन वर्ष में एक बार इस सुविधा का लाभ ले सकता है। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर संचालित इस योजना में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद डीआईपीआरओ कार्यालय में आवेदक को सूचना देनी जरूरी होगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें