फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अभ्यास, अनुशासन और धैर्य से फुटबॉल में बनाई पहचान

Sat, 07 Nov 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एकमवीर बक्शी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। फुटबॉल के मैदान पर अपनी जगह बनाने के लिए लगातार अभ्यास, अनुशासन और धैर्य की जरूरत होती है। इसके दम पर संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र एकमवीर सिंह ने गोलकीपर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
शुरुआत में डिफेंस की पोजिशन पर खेलने वाले एकमवीर ने कोच के मार्गदर्शन में गोलकीपिंग को अपनाया और नियमित अभ्यास से इस भूमिका में खुद को ढाला। पिछले महीने देहरादून में हुए फुटबॉल टूर्नामेंट में उन्होंने अकादमी की अंडर-16 टीम की कप्तानी की।
विज्ञापन

माता-पिता कर्ण बख्शी और गगनप्रीत कौर के अनुसार एकमवीर को शुरू से ही फुटबॉल खेलने में रुचि थी। इसी रुचि को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने नरेंद्र थापा फुटबॉल अकादमी में अभ्यास शुरू किया। उस समय वह डिफेंस की पोजिशन पर खेलते थे। अकादमी के मुख्य कोच नरेन थापा छेत्री ने उनकी खेल क्षमता को देखते हुए उन्हें गोलकीपर बनने के लिए प्रेरित किया।
नई भूमिका अपनाने के बाद एकमवीर ने गोलकीपिंग की बारीकियां सीखने के लिए लगातार मेहनत की। मैदान पर गेंद की दिशा का अनुमान लगाने, तेजी से प्रतिक्रिया देने और सही समय पर निर्णय लेने का अभ्यास किया। धीरे-धीरे उन्होंने टीम में मुख्य गोलकीपर की जिम्मेदारी संभालनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में भी लिया हिस्सा
एकमवीर ने वर्ष 2025 में हिसार में हुई सीबीएसई अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2026 में उन्होंने इंटरनेशनल सुब्रतो कप क्वालिफायर और जिला स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। कोच नरेन थापा छेत्री ने बताया कि एकमवीर मैदान पर फुर्ती और सूझबूझ से खेलते हैं। वह अभ्यास के दौरान अपनी कमियों को सुधारने पर ध्यान देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें