फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिशन बुनियाद, सुपर-100 के लिए कराएं पंजीकरण

Mon, 24 Nov 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। आईआईटी और नीट परीक्षा की तैयारी के लिए चलाई जा रही मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हो चुकी है। जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों में इसको लेकर खासा उत्साह है। छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में 29 नवंबर को खंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे।इस जागरूकता अभियान के माध्यम से कक्षा आठवीं एवं 10वीं में पढ़ने वाले छात्रों को मिशन बुनियाद व सुपर-100 के बारे में जानकारी दी जाएगी। ्जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण ने बताया कि पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को पंजीकरण अनिवार्य है। निदेशालय ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। मिशन बुनियाद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। वहीं, सुपर-100 के लिए नौ फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें