फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिले 53.55 करोड़, रफ्तार पकड़ेंगे सीएम घोषणा के विकास कार्य

विज्ञापन
बैठक में निगमायुक्त अजय सिंह तोमर को कार्यों की जानकारी देते ठेकेदार। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीएम घोषणा के रुके कार्यों में अब रुकावट नहीं आएगी। अब इन कार्यों को करवाने के लिए नगर निगम को 53.55 करोड़ रुपये का फंड जारी किया गया है। नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर व चीफ इंजीनियर अशोक राठी ने मंगलवार को निगम के ठेकेदारों के साथ बैठक कर सीएम घोषणा के रुके कार्यों को जल्द शुरू करने के साथ पूरा करने के लिए निर्देश दिए।
नगर निगम की ओर से सीएम घोषणा के तहत करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। काम आवंटित होने के बाद भी निर्धारित समयावधि में कुछ ठेकेदारों ने काम पूरे नहीं किए। सरकार की ओर से फंड मिलने के बाद नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर और चीफ इंजीनियर अशोक राठी ने मंगलवार को ठेकेदारों के साथ की बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में निगमायुक्त तोमर ने सभी ठेकेदारों से सीएम घोषणा के कार्यों की जानकारी ली। निगमायुक्त ने सभी ठेकेदारों व एजेंसी संचालकों को सीएम अनाउंसमेंट के रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम शुरू करते ही ठेकेदारों को रनिंग पेमेंट और काम पूरा करते ही पूरी पेमेंट कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दास्त नहीं होगा। उन्होेंने ठेकेदारों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के बारे में सख्त निर्देश दिए।
निगमायुक्त तोमर ने कहा कि ठेकेदार व विभाग के बीच संबंध अच्छे ढंग रहे। इसके लिए ठेकेदार व निगम अधिकारी मिलकर शहरवासियों को अच्छी सुविधाएं दें। सीएम घोषणा के तहत शहर में होने वाले विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में निपटाएं। नगर निगम के किसी भी कार्य का टेंडर लेने वाले ठेकेदार व एजेंसी वर्क ऑर्डर होते ही अपना काम शुरू करें और निर्धारित समय अवधि में पूरा करें। जल्द काम शुरू न करने और निर्धारित समयावधि में पूरा न करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएम घोषणा के रुके विकास कार्यों के लिए फंड मिल चुका है। यह फंड रुके हुए कार्यों और आगे होने वाले करोड़ों रुपये के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। कार्यों को लेकर जहां-जहां दिक्कतें आ रही, वहां निरीक्षण कर इसके कारणों के बारे में जाना जाएगा। - अजय सिंह तोमर, निगमायुक्त यमुनानगर जगाधरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें