छछरौली। श्री बालाजी अखाड़ा छछरौली द्वारा शहीद भगत सिंह के शहदी दिवस पर दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पड़ोसी राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लेकर कुश्ती में दांव पेंच दिखाए। दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती रवि रोनी पंजाब ने जीती। दंगल में विजय पहलवानों को मुख्य अतिथियों द्वारा इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया।
श्री बालाजी अखाड़ा छछरौली के संचालक टिंकू पहलवान ने बताया कि हर वर्ष शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर इस दंगल का आयोजन जाता है। दंगल में रवि रोनी पंजाब ने 51000 की कुश्ती जीती । इसमें उन्होंने महाराष्ट्र के काला पहलवान को हराया। टिंकू पहलवान ने बताया कि श्री बालाजी अखाड़ा छछरौली पिछले कई सालों से युवाओं को निशुल्क कुश्ती के दाव पेंच सीखा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचने के लिए यह सबसे अच्छा उपाय है, युवाओं का रुझान खेलों के प्रति बढ़ाया जाए ताकि युवा नशे जैसी बीमारी से बचकर खेल कूद में हिस्सा लेकर अपने गांव राज्य व देश का नाम रोशन कर सके।