फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल दिखाकर देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी की एक महिला ने अपने देवर पर पिस्टल दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने उसकी एक साल की बच्ची को अगवा कर दिया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसकी बच्ची को मारने की धमकी दी। महिला ने अपने पति व सास पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में उसके देवर पर दुष्कर्म, पति व सास पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पहले पति की 2016 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी दूसरी शादी जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। जिस पर पहली पत्नी के पिता की हत्या करने का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। आरोप है कि शादी के बाद उसका पति, सास व देवर दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। उसके आरोपी देवर की शुरू से उस पर गलत नजर थी। आरोप है कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। तब उसका आरोपी देवर घर आया।
आरोप है कि इस दौरान उसने उसे घर पर अकेला देखकर पकड़ लिया। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उस पर पिस्टल तान दी। जिसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसकी एक साल की बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि इससे कुछ माह पहले भी आरोपी ने अपनी सौतेली मां के सामने उससे दुष्कर्म किया था। तब उसकी सास ने उसकी एक साल की बच्ची से मारपीट भी की थी। जब उसने इसको लेकर अपने पति से बातचीत की तो उसने भी अपने भाई व मां का साथ दिया और उल्टा उससे मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी बच्ची को भी अगवा कर लिया। दुष्कर्म के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। उधर, उसकी सास व पति ने उससे दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे पीट कर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में महिला के आरोपी पति, देवर व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई पूनम का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें