फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के बहाने महिला को लाड़वा बुलाया कोल्डड्रिंक में दिया नशीला पदार्थ, फिर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से लोन दिलाने के बहाने रादौर क्षेत्र का व्यक्ति ने एक महिला को लोन दिलाने के बहाने लाड़वा बुलाया। जहां आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। नशे की हालत में आरोपी उसे एक होटल में ले गया। जहां उसने महिला से दुष्कर्म किया। रातभर आरोपी महिला से संबंध बनाता रहा। आरोप है कि इस दौरान उसने महिला की अश्लील फोटो अपने मोबाइल में खींच ली। किसी को इस संबंध में बताने पर आरोपी ने उसकी फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 376(2)एन व 506 के तहत जीरो एफआईआर दर्जकर केस को कुरुक्षेत्र पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैंडी निवासी अनिल कुमार उसके पति का दोस्त है। अक्सर आरोपी उनके घर आया जाया करता था। जिससे उसे उनके घर की स्थिति का पता था। इस दौरान आरोपी ने उसे लोन दिलाने की बात कहीं। बीती आठ सितंबर को आरोपी ने उसे फोन करके बैंक से लोन दिलाने के लिए लाड़वा बुलाया। जहां आरोपी उसे एक होटल रेस्टोरेंट में ले गया। वहां आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। कोल्डड्रिंक पीते ही वह अपना होश खो बैठी। इसके बाद आरोपी उसे होटल के एक कमरे में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींची। जब उसे होश आया तो उसने आरोपी का विरोध जताया। तब आरोपी ने उसे कहा कि उसके पास उसकी अश्लील फोटो है। इसके बाद आरोपी ने रातभर उससे संबंध बनाए। इसके बाद उसे धमकाते हुए कहा कि यदि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम कर देगा और उसे जान से मार देगा। किसी तरह वह घर पहुंची और पति को आपबीती बताई। उन्होंने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी।
महिला थाना की एएसआई मुकेश का कहना है कि घटना लाड़वा में घटी है। इसलिए पुलिस ने मामले में आरोपी अनिल कुमार पर आईपीसी की धारा 328, 376(2)एन व 506 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की है। केस को कुरुक्षेत्र पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई कुरुक्षेत्र पुलिस करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें