जगाधरी। स्पा सेंटर में नौकरी दिलाने ले जाकर रेप करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव मांडखेड़ी की टपरिया निवासी राहुल के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
उल्लेखनीय है महिला ने पुलिस को शिकायत थी कि उसकी 18 साल की बेटी 13 जुलाई को घर पर यह कहकर गई थी कि वह नौकरी का फार्म भरने जा रही है। बेटी के पास फोन किया तो वह कहने लगी कि वह यमुनानगर बस स्टैंड पर है और जल्द घर आ रही है। लेकिन वह नहीं आई । इस शिकायत पर पुलिस ने उसके लापता होने का केस दर्ज कर लिया था। बाद में लड़की घर पर पहुंच गई थी। हिंदू संगठन के लोगों पास जाकर अपनी आप बीती सुनाई थी। पुलिस हरकत में आई थी और उसकी मेडिकल जांच कराई गई और उसके बयान दर्ज किए गए थे । इसमें रेप की बात सामने आई थी।