फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गोली मारने की कोशिश, हवाई फायर

Sat, 22 Jul 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। घर का सामान लेकर जा रहे पाबनी कलां निवासी सन्नी पर दो नकाबपोश युवकों ने पिस्टल निकालकर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। बाद में आरोपियों ने 500 मीटर दूर जाकर हवाई फायर किया। छप्पर पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव पाबनी कलां निवासी सन्नी ने छप्पर पुलिस को शिकायत दी है कि 19 जुलाई को वह घर का सामान लेने के लिए बाइक पर पाबनी अड्डे पर गया था। सामान लेकर जब वह वापस अपने डेरे पर जा रहा था तो रास्ते में उनके डेरे के मोड पर बाइक पर दो युवक खड़े मिले। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। जब वह अपने डेरे की तरफ मुड़ने लगा तो उन्होंने पिस्टल निकाल कर उस पर गोली चलाने चाही, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद वे वहां से भाग गए।
उन्होंने 500 मीटर दूर जाकर हवाई फायर किया। वह उन युवकों को नहीं जानता। एक युवक ने आसमानी टी शर्ट पहनी हुई थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच अधिकारी एएसआई तरसेम का कहना है कि मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें