फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अमेरिका के नंबर से कॉल कर मांगी रंगदारी

Tue, 07 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/जठलाना। बरहेड़ी गांव निवासी अधिवक्ता को अमेरिका के नंबर से कॉल कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने डिमांड पूरी नहीं होने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शिकायतकर्ता को पुलिस सुरक्षा दी गई है।
मामला थाना जठलाना क्षेत्र के गांव बरहेड़ी का है। गांव निवासी अधिवक्ता आदित्य कौशल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो जनवरी को शाम 5:06 पर उसके पास एक प्राइवेट नंबर से फोन कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह गगनदीप बोल रहा है। उनके साथी फरारी काट रहे हैं और आपके उन्हें पैसे देने होंगे। तीन दिन तक वह पैसे का इंतजाम कर ले। अगर पैसे का प्रबंध नहीं किया तो फिर वह अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। पैसे कब और किसे व कितने देने हैं यह जल्दी उसे बता दिया जाएगा। इसके बाद से आरोपित ने फोन काट दिया। इस घटना के बाद उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस नंबर से कॉल आई थी वह यूएसए का नंबर है। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि धमकी देने की शिकायत आई है। इस पर उन्होंने केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित को सुरक्षा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें