फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव की रंगोली ने किया आकर्षित

विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान रंगोली बनातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पुस्तक मेला व विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों की रंगोली व निबंध प्रतियोगिता करवाई गई। कोरोना संक्रमण बचाव की रंगोली आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने पुस्तक दान करके किया। मेले में विभिन्न प्रकार कीपुस्तकों के स्टाल लगाएं गए हैं। स्टालों से स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने भी पुस्तक ली। वहीं विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता में अंशुल की टीम की ओर से बनाई गई कोरोना संक्रमण बचाव की रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी का छछरौली के राजकीय महाविद्यालय की सहायक प्रवक्ता सुजाता शर्मा ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

सुजाता शर्मा ने विद्यार्थियों से विज्ञान का महत्व, आवश्यकता व इसके प्रति सावधानियों के बारे चर्चा की। इसके अलावा विभिन्न विषय पर लिखे निबंध भी आकर्षण का केंद्र रहे।प्राचार्य अनिल शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। यहां उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम में विद्यार्थियों ने बहुत अच्छे से अपनी कला का जौहर दिखाया है। विद्यालय की छात्राओं ने खंड व जिला स्तर पर विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय की छात्राएं किसी भी प्रतियोगिता में पीछे नहीं रहती हैं। कार्यक्रम में गीतू साहनी, साधना, भारती, अमिता गोयल, सीमा अरोड़ा, मोनिका, हरमीत, रंजन और छात्राओं ने व्यवस्था संभाली। इस दौरान अनुज गर्ग, मिश्री लाल, अवतार सिंह, मोनू त्यागी, प्रवीन, मीरा, पद्मिनी, हरजीत सहित सभी अध्यापक व सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें