फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैम्प पर छात्राओं ने बिखेरा फैशन का जलवा

Thu, 28 Apr 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
फैशन शो - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
यमुनानगर। डिजाइनर गाउन, सूट्स तथा वेस्ट मेटिरियल व लेदर से बने ड्रेसिज पहनकर जब छात्राओं ने रैम्प पर कैटवॉक किया, तोएक बार शुरू हुआ तालियों का सिलसिला घंटों तक जारी रहा। मौका था डीएवी  गल्स कालेज में फैशन डिजाइनिंग विभाग द्वारा पनाश-6 द फैशन-शो के आयोजन का। इसमें कालेज की छात्राओं द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़ों को रैम्प पर प्रदर्शित किया गया। शो के दौरान 14 राउंड हुए, जिनमें छात्राओं की क्रिएटिविटी देख वाह वाह कर उठे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ओरियंटल इंजीनियर वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड यमुनानगर की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर समीरा सलूजा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। जबकि कालेज प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य व वुमेन स्टडी सेंटर की डायरेक्टर डॉ. विश्व मोहिनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की पूर्व चेयरप्रर्सन डॉ. विनती डावर व आइआइएफटी अंबाला की डायरेक्टर अमनदीप कौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

शो स्टॉपर बीएससी फैशन डिजाइनिंग विभाग की अलीशा रही। फैशन डिजाइनिंग विभाग की प्राध्यापिका डोली लांबा ने बताया कि शो की शुरुआत किड्स राउंड से हुई। जब नन्हें मुन्नों ने आकर्षक वेशभूषा पहनकर कैटवॉक किया, तो सभी लोग दंग रह गए। इस राउंड को डांस डायरेक्टर उमा पाराशर द्वारा तैयार कराया गया। इंस्पीरेशन राउंड में छात्राओं ने अपनी क्रिएटिविटी का बखूबी प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने ऑब्स्ट्रैक्ट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट व टीनेजर ड्रेसिज का प्रदर्शन किया। गाउन्स में स्टै्रट, बाउंस, लेयर, फीट और हैवी गाउन्स की विविधता देखने को मिली। सूट्स राउंड में वेल्वेट, जॉर्जेट, सिफॉन, क्रेप, नेट के अलावा अन्य प्रकार के कपड़ों के डिजाइनदार सूट्स प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन


इस राउंड में अनारकली, लांग फैलेरी और एथनिक सूट्स आकर्षण का केंद्र रहे। मिरर राउंड में गाउन, लहंगा, साड़ी, इंडो-वेस्टर्न तथा ब्लैक मिरर डे्रस को इतनी बखूबी डिजाइन किया गया। साड़ी राउंड में छात्राओं द्वारा तैयार की गई डिजाइनदार साड़ियां, एंब्रॉयडरी डिजाइन देखने को मिलें। इसके बाद क्रिएटिव राउंड हुआ। जिसमें मोर के पंख, डिस्पोजेबल ग्लास तथा न्यूज पेपर, हैंडपेंट से बनी ड्रेसिज को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रूप सज्जा विभाग द्वारा सभी मॉडल्स का मेकअप किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजीत कौर, सोनिया, हरप्रीत, अनु, स्वाति, रजनी, आस्था ने सहयोग दिया। मुख्य अतिथि समीरा सलूजा ने माडल्स के आत्मविश्वास की प्रशंसा की और उनकी सफलता की कमना की। डॉ. सुषमा आर्य ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में हिस्सा लेने से छात्राओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ाता है।


इस प्रकार रहे परिणाम:-
किड्स राउंड में काव्या बतरा, वंशिका, जन्नत व अर्चना को बेस्ट मॉडल के खिताब से नवाजा गया। इंस्पीरेशन राउंड में प्रतिक्षा को बेस्ट मॉडल तथा सिमरन को बेस्ट डिजाइनर का खिताब मिला। खादी राउंड में प्रीति को बेस्ट मॉडल तथा मोनिका को बेस्ट डिजाइनर का खिताब मिला। सूट्स राउंड में रिंकू को को बेस्ट मॉडल तथा श्रुति को बेस्ट डिजाइनर का खिताब मिला।
लहंगा राउंड में आयुषी धीमान को बेस्ट मॉडल तथा टिप्सी को बेस्ट डिजाइनर का खिताब मिला। टाई एंड डाई राउंड में निशा को बेस्ट मॉडल व बेस्ट डिजानइर का खिताब प्रदान किया गया। मिरर राउंड में प्रीति को बेस्ट मॉडल तथा निशा को बेस्ट डिजाइनर का खिताब मिला। लेदर राउंड में भव्या को बेस्ट मॉडल तथा साइना बाटला को बेस्ट डिजाइनर का खिताब मिला। पेपर राउंड में रोहन को बेस्ट मॉडल व महक को बेस्ट डिजाइनर का खिताब मिला।
गाउन राउंड में कीर्ति को बेस्ट मॉडल तथा निताशा को बेस्ट डिजाइनर के खिताब से नवाजा गया। डेनिम राउंड में साक्षी व कृति को संयुक्त रूप से बेस्ट मॉडल तथा आकांक्षा व महक को संयुक्त रूप से बेस्ट डिजाइन का खिताब प्रदान किया गया। साड़ी राउंड में आयुषी को बेस्ट मॉडल तथा आशा व प्रियांशी को संयुक्त रूप से बेस्ट डिजाइनर का खिताब प्रदान किया गया।
रि-साइकिलिंग राउंड में आयुषी को बेस्ट मॉडल तथा विशु व सिमरन को संयुक्त रूप से बेस्ट डिजाइनर का खिताब प्रदान किया गया। ब्रॉकेट राउंड में प्रीति को बेस्ट मॉडल तथा शिफाली को बेस्ट डिजाइनर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें