फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राखियों के पांच करोड़ रुपये के ऑर्डर की उम्मीद

Mon, 06 Jul 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दुकान पर सजाई गई रा​​खियां। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रक्षाबंधन का पर्व भले ही 28 अगस्त को मनाया जाएगा, लेकिन शहर के बाजार में तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। देशभर की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि राखियों के नए-नए डिजाइन के सैंपल लेकर शहर के थोक और खुदरा व्यापारियों के पास पहुंच रहे हैं। व्यापारी भी सभी सैंपलों का मूल्यांकन करने के बाद ही अंतिम ऑर्डर देने की तैयारी में जुटे हैं।
राखी कारोबार से जुड़े दुकानदारों का कहना है कि इस बार ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए हल्की, मजबूत और मुलायम रेशमी धागों वाली राखियों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा आकर्षक डिजाइन और बेहतर गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। व्यापारियों के अनुसार 10 जुलाई तक अधिकांश दुकानदार अपने ऑर्डर फाइनल कर देंगे।
विज्ञापन

जुलाई के अंतिम सप्ताह से लेकर 10 अगस्त तक राखियों की डिलीवरी पूरी हो जाएगी। मानसून के दौरान परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना रहती है। ऐसे में त्योहार से काफी पहले ही स्टॉक मंगाने की रणनीति अपनाई जाती है, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो। केवल इसी सप्ताह करीब पांच करोड़ रुपये की राखी ऑर्डर दिए जा सकते हैं।
दुकानदार जतिन और सुभाष ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए विशेष थीम वाली राखियां बाजार में देखने को मिलेंगी। इनमें नई रिलीज होने वाली फिल्म धुरंधर के किरदारों की तस्वीरों वाली राखियां और बैटरी से चलने वाले डायलॉग वाली राखियां खास आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा क्रिकेट प्रेमियों के लिए युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से प्रेरित डिजाइन वाली राखियां भी बाजार में उपलब्ध होंगी।
इन राखियों की कीमत 30 रुपये से 100 रुपये तक रहने की संभावना है। रक्षाबंधन केवल राखियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़ा पूरा बाजार भी सक्रिय हो चुका है। राखियों के साथ-साथ गिफ्ट आइटम, मिठाइयों, सजावटी पैकिंग सामग्री और रेडीमेड कपड़ों के ऑर्डर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कई परिवारों में नवजात बच्चों को पहली राखी के अवसर पर नए कपड़े देने की परंपरा भी निभाई जाती है। इस पर कपड़ा कारोबारियों ने भी नए कलेक्शन की बुकिंग शुरू कर दी है। उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल का कहना है कि दुकानदारों को रक्षाबंधन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस पर्व पर राखी के अलावा मिठाई, उपहार, कपड़े सभी की बिक्री होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें