फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश में भीगकर परीक्षा देने केंद्र तक पहुंचे अभ्यर्थी

Mon, 06 Jul 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बारिश के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के दौरान रविवार को मौसम ने अभ्यर्थियों की परीक्षा के साथ उनके धैर्य की भी कड़ी परीक्षा ली। सुबह चिपचिपी गर्मी और उमस के बीच अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे, जबकि दोपहर बाद हुई बारिश ने सायंकालीन सत्र के परीक्षार्थियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दीं।
तेज बारिश के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भीगते हुए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। कई परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज भी बारिश में भीग गए। हालांकि अधिकांश अभ्यर्थी समय रहते केंद्रों तक पहुंचने में सफल रहे, लेकिन उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहनों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे अभ्यर्थियों को हुई। अचानक हुई बारिश से बचने का उन्हें पर्याप्त अवसर नहीं मिल सका। उनके साथ आए अभिभावक, परिजन और मित्र भी बारिश से बचने के लिए इधर-उधर सुरक्षित स्थान तलाशते नजर आए। लोगों ने दुकानों के शेड, पेड़ों के नीचे, रेलवे रोड स्थित दुकानों के बरामदों, चाय की दुकानों और रेस्तरां में शरण लेकर बारिश थमने का इंतजार किया। कई स्थानों पर लोग छाते और रेनकोट न होने के कारण पूरी तरह भीग गए।
परीक्षा केंद्रों के बाहर भी अभिभावकों और परिजनों की लंबी भीड़ दिखाई दी। परीक्षार्थियों के अंदर जाने के बाद उनके साथ आए लोग घंटों बाहर इंतजार करते रहे। बारिश शुरू होने पर उन्हें खुले स्थानों से हटकर सुरक्षित जगहों का सहारा लेना पड़ा। मौसम में आए अचानक बदलाव ने परीक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों और सुरक्षा ड्यूटी में लगे कर्मियों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए मजबूर किया। यही नहीं परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मी छतरी लेकर और बारिश में भीगते हुए ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस कर्मियों को सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के बीच यातायात व्यवस्था बनाने में हुई। हालांकि शहर के सभी चौराहों, मोड़ पर पुलिस तैनात थी, लेकिन परीक्षा के कारण छह से सात हजार वाहनों का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया था। यही कारण रहा कि शहर में जाम लगा।
विज्ञापन

जाम ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी

सुबह के परीक्षा सत्र की समाप्ति के बाद शहर के प्रमुख मार्गों और परीक्षा केंद्रों के आसपास लंबे जाम की स्थिति बन गई। दोपहर में बारिश होने के कारण यातायात और अधिक प्रभावित हुआ। लोग जल्द घर पहुंचना चाहते थे, लेकिन परीक्षा केंद्रों के बाहर वाहनों की अधिक संख्या और धीमी रफ्तार के कारण कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया। इसका असर आम राहगीरों के साथ-साथ बाजारों में आने-जाने वाले लोगों पर भी पड़ा। परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावकों और परिजनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से समस्या और बढ़ गई। परीक्षा शुरू होने के बाद उन्होंने अपने वाहन बाजारों और सड़कों के किनारे खड़े कर दिए, जिससे यातायात बाधित हुआ।

बारिश के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थी। संवाद

बारिश के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थी। संवाद

बारिश के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थी। संवाद

बारिश के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें