फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अभियान में उठान फिर सड़कों पर कचरे में दबे अरमान

Mon, 11 Dec 2023 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने सात दिन तक विशेष सफाई एवं कचरा उठान अभियान चलाया, जिसके बाद अफसरों की ओर से शहर की स्वच्छता के दावे भी किए गए। शहर काफी साफ सुथरा भी दिखा पर दोबारा हालात बिगड़ गए। आलम ये है कि नगर निगम यमुनानगर कार्यालय के तीन किलोमीटर के दायरे में लगती मुख्य सड़कों पर ही कचरे के ढेर लगे हैं, जिसका उठान न होने से आसपास के लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। दुर्गंध व मक्खी मच्छर से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही। इस पर विपक्षी पार्षदों ने निगम अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि हफ्तेभर के अभियान के बजाय अफसरों को नियमित तौर पर सफाई व कचरा उठान पर ध्यान देना चाहिए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एक से सात दिसंबर तक विशेष सफाई एवं कचरा उठान अभियान चलाया गया। इसके तहत नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र से सात दिन में लगभग 1915 टन कचरे का उठान होने का दावा किया गया। आठवें दिन सीएम फ्लाइंग टीम भी काम देखने पहुंची, तब भी कई जगह सड़कों पर कचरा मिला था। इस पर पूरे दिन ठेकेदार व निगम के कर्मियों ने मशीनों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के अलावा डोर-टू-डाेर कचरा उठान करने वाले टिपर लगाकर सफाई व कचरा उठान कराया, लेकिन शनिवार और रविवार को अभियान के दौरान बनी शहर की स्वच्छ तस्वीर फिर से धूमिल पड़ने लगी। अमर उजाला टीम ने रविवार को शहर में सफाई व कचरा उठान व्यवस्था का जायजा लिया तो पाया कि नगर निगम यमुनानगर कार्यालय के तीन किलोमीटर के दायरे में ही तेजली, मुंडामाजरा, रामपुरा, छोटी लाइन रोड, शास्त्री कॉलोनी में केशव पार्क व महाराणा प्रताप पार्क, सरनी चौक पर शहीद भगत सिंह पार्क सहित जगह-जगह मुख्य सड़कों पर कचरे के ढेर थे, यह नजारा सुबह से दोपहर बाद तक रहा।
विज्ञापन

-
नियमित तौर पर सुचारू रहे सफाई और कचरा उठान व्यवस्था
विपक्षी पार्षदों में इनेलो से रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह और कांग्रेस से निर्मल चौहान ने कहा कि करोड़ों खर्च करने सहित सीएम के विशेष अभियान के निर्देश और सीएम फ्लाइंग टीम के आने पर भी शहर में सफाई व कचरा उठान नियमित नहीं है। अभियान के दौरान जरूर शहर कुछ साफ सुथरा दिखा, पर फिर से हालात बिगड़ गए। इसमें नगर निगम अफसरों को एक या हफ्तेभर के अभियान के बजाय नियमित तौर पर सफाई व कचरा उठान व्यवस्था सुचारू रखने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

-
वर्जन-
अगर कहीं शहर में सफाई या कचरा उठान नहीं हुआ है तो इस संबंध में संबंधित शाखा के अफसरों को निर्देश देंगे। शहर की साफ-सफाई दुरुस्त रखना निगम की प्राथमिकता है। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें