फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तर्कशील और वैज्ञानिक सोच के प्रति किया जागरूक

Sun, 14 Jun 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान विद्या​र्थियों को जागरूक करते मुख्य वक्ता। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। भारत निर्माण शिविर के तीसरे दिन सोशल इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों को क्रिटिकल थिंकिंग और रेशनल थिंकिंग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता लक्ष्मण विनायक ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों में तार्किक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तर्कशीलता व्यक्ति को सही और गलत के बीच अंतर समझने, अंधविश्वासों से दूर रहने और तथ्यों के आधार पर निर्णय लेने में मदद करती है। उन्होंने बताया कि जिन देशों के नागरिक वैज्ञानिक सोच को अपनाते हैं, वे आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से अधिक समृद्ध बनते हैं। कार्यक्रम में पलक, वृंदा, सोनम, नमिता, टीना, सुहानी, मुस्कान, महक, पूजा, यशिका, वंदना और आंचल सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें