फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पावर हाउस में स्थित कार्यालय में टपकता था बारिश का पानी, किया शिफ्ट

Tue, 09 Sep 2025 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। कई दशक से जगाधरी मार्ग पर स्थित बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय को कपालमोचन रोड स्थित पुरानी तहसील के भवन में शिफ्ट कर दिया गया हैं।
विज्ञापन

कार्यालय के बदलने से न केवल यहां काम करने वाले स्टाफ बल्कि आमजन ने भी राहत की सांस ली है। क्योंकि पुराना भवन जर्जर हो चुका था। जुगाड़ के सहारे इसकी खिड़कियां व दरवाजे अटके हुए थे।
बारिश होते ही छत से पानी टपकने लगता था। इससे रिकॉर्ड को भी नुकसान हो रहा था। बारिश का पानी भरने से यहां आने वाले लोगों केा भी काफी परेशानी होती थी।
पुरानी तहसील भवन में पहले से ही बिजली निगम के एक्सईएन व्यासपुर का कार्यालय भी चल रहा है। ऐसे में बिजली संबंधित कार्य अब एक ही छत के नीचे होने से लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

पुराने भवन की दीवारों में दरारें, छत से पानी का रिसाव और आवश्यक सुविधाओं की कमी के चलते कर्मचारियों व उपभोक्ताओं दोनों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। पुराने भवन में सुरक्षा न होने के कारण सामान के चाेरी होने का भय बना रहता था। बिजली निगम के एसडीओ रामकुमार सैनी ने बताया कि कर्मचारियों और उपभोक्ताओं की सुरक्षा, सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
नए स्थान पर कार्यालय होने से पहले से अधिक सुव्यवस्थित तरीके से संचालित होगा। जहां उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने, कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और शिकायत दर्ज कराने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि पुराने भवन की मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए निगम द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बीच उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए कार्यालय को अस्थायी तौर पर कपालमोचन रोड पर शिफ्ट किया गया है। एसडीओ ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए नए कार्यालय पुरानी तहसील भवन कपालमोचन मार्ग में संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें