फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से सड़कें व गलियां बनीं तालाब, नाले ओवरफ्लो

Sun, 05 Jul 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विश्वकर्मा चौक पर नाला ओवरफ्लो होने सड़क पर भरा पानी और निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर में शनिवार की सुबह हुई बारिश ने गर्मी से राहत देने के साथ लोगों के आफत बन गई है। करीब एक घंटे की बारिश से शहर की कई कॉलोनियां व इलाकों की गलियां व सड़कें तालाब नजर आने लगीं। गलियों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। घरों में पानी भरने से सामान तक खराब हो गया है।
हालात ऐसे रहे कि सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे और शहर के बीच से निकल रहे सहारनपुर अंबाला पुराना नेशनल हाईवे पर पानी भर गया। हाईवे पर पानी भरने से आवाजाही प्रभावित रही। कई वाहनों में पानी घुसने वे रास्ते में ही बंद हो गए और लोगों को पानी में खंडे होकर धक्के लगाना पड़ा। शहर में पानी निकासी की ऐसी अव्यवस्था देखकर लोगों ने बारिश से तौबा कर ली।
विज्ञापन

बारिश से शहर के विश्वकर्मा चौक से निकल रहा नाला ओवरफ्लो हो गया और पानी हाईवे और गलियों तक चढ़ गया। हालात यह रहे कि लोगों को नाले और सड़क में अंतर करना मुश्किल हो गया। नाले किनारे बनी छोटे सी दीवार से लोगों को सड़क का अंदाजा लगा। बारिश ने नगर निगम के कई दिनों से युद्ध स्तर पर नालों की सफाई अभियान की जमीनी हकीकत लोगों के सामने उजागर कर दी।
यही नहीं शहर की पॉश कॉलोनियों में भी बुरे हाल रहे। यहां सीवरेज की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों व सड़कों पर बहा और लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान शहर के कैंप क्षेत्र की एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में पानी भरा। दो महीने पहले हुई बारिश के जलभराव से नगर निगम व प्रशासन ने इससे सबक नहीं लिया। शनिवार सुबह बारिश से शहर की सूरत ही बदल गई, वहीं जलनिकासी के प्रशासनिक दावे धुल गए। नालों की सफाई न होने और निकासी प्रबंधन नाकाफी होने से बारिश में शहर की निचले इलाकों में ही नहीं बल्कि ऊंचे व पॉश क्षेत्रों में भी जलभराव हुआ।
जलभराव से परेशान रहे लोग
शहर के पुराना हमीदा की खड्ढा कॉलोनी, आनंद कॉलोनी, गढ़ी रोड, पुराना सहारनपुर हाईवे, जम्मू कॉलोनी, ममीदी, जोडिया, दामला, कैंप, खड्ढा कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, वीना नगर, आदर्श नगर, गांधीनगर, चांदपुर, लेबर कॉलोनी, विजय कॉलोनी, लाजपत नगर, जोगिंद्र नगर, औद्योगिक क्षेत्र, बस स्टैंड, मॉडल टाउन, मॉडल कॉलोनी, जमना गली, चूना भट्टी, विश्वकर्मा मोहल्ला, सिटी सेंटर, गोल्डनपुरी कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, खालसा कॉलोनी रोड, आजाद नगर की सभी गलियों में, चौधरी कॉलोनी, मधु कॉलोनी, प्रह्लादपुरी, मधु नगर कॉलोनी, शांति कॉलोनी, पातालपुरी, चिट्टा मंदिर, गधौली, तेजली, छोटी लाइन, प्रेम नगर, सरोजनी कॉलोनी, जसवंत कॉलोनी, गुर्जर नगर, सावनपुरी कॉलोनी, दुर्गा गार्डन, सेक्टर-17, सेक्टर-18, सेक्टर-15, जय सिटी, मटका चौक, रेलवे रोड बाजार, स्कूल रोड, नगर निगम के सामने बाजार, पत्थरवाला बाजार, देवी भवन बाजार, खेड़ा बाजार, बूडि़या चुंगी रोड, पटरी मोहल्ला, वार्ड नंबर तीन, वार्ड पांच, भारत सेवक नगर, सरस्वती कॉलोनी, बूडि़या रोड, बूडि़या बाजार जलभराव के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

दो डिग्री लढ़ुका पारा, पूरे सप्ताह बारिश के आसार
करीब डेढ़ घंटे की बारिश से तापमान में कमी देखने को मिली। इस दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री पर ठिठका रहा। इस दौरान दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि अगले पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है। अगले सप्ताह शुक्रवार तक मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

विश्वकर्मा चौक पर नाला ओवरफ्लो होने सड़क पर भरा पानी और निकलते वाहन। संवाद

विश्वकर्मा चौक पर नाला ओवरफ्लो होने सड़क पर भरा पानी और निकलते वाहन। संवाद

विश्वकर्मा चौक पर नाला ओवरफ्लो होने सड़क पर भरा पानी और निकलते वाहन। संवाद

विश्वकर्मा चौक पर नाला ओवरफ्लो होने सड़क पर भरा पानी और निकलते वाहन। संवाद

विश्वकर्मा चौक पर नाला ओवरफ्लो होने सड़क पर भरा पानी और निकलते वाहन। संवाद

विश्वकर्मा चौक पर नाला ओवरफ्लो होने सड़क पर भरा पानी और निकलते वाहन। संवाद

विश्वकर्मा चौक पर नाला ओवरफ्लो होने सड़क पर भरा पानी और निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें