फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से गर्मी लाचार, मौसम खुशगवार

Wed, 08 Jul 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह चौक पर बारिश के दौरान गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में चार दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना है। मंगलवार दोपहर को शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। दोपहर भर चली रिमझिम-रिमझिम से मौसम बेहद सुहावना हो गया और हवा ने फिजा में ठंडक घोल दी।
बारिश से अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने वातावरण में ठंडक बनाए रखी। मौसम विभाग ने पूरा सप्ताह बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद घर लौटते बच्चों ने बारिश में जमकर मस्ती की। कई लोग भी बारिश में भीगते हुए मौसम का आनंद लेते नजर आए। लगातार हो रही बारिश से पूरे जिले में मानसूनी माहौल बना हुआ।
शाम को मौसम सुहावना होने का असर बाजारों में भी दिखाई दिया। दिनभर बारिश के बावजूद शाम को बाजारों में अच्छी खासी चहल-पहल रही। मौसम अनुकूल होने से लोग खरीदारी के लिए घरों से निकले, जिससे दुकानदारों के चेहरों पर भी संतोष दिखाई दिया।
लगातार चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आई है। धान की रोपाई कर रहे किसानों को अब अतिरिक्त सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पानी, डीजल और श्रम की बचत होगी। किसान संजू गुंदियाना ने बताया कि समय पर हुई बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभदायक है। इसके अलावा गन्ना सहित अन्य खरीफ फसलों की बढ़वार के लिए भी यह वर्षा फायदेमंद मानी जा रही है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि जिले में पूरे सप्ताह बारिश की परिस्थितियां बनी हुई हैं। बीच-बीच में बादल छाए रहने और वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

शहीद भगत सिंह चौक पर बारिश के दौरान गुजरते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें