फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए पार्कों में लगेंगे रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गिरते भू-जलस्तर में सुधार के लिए नगर निगम जल संरक्षण को लेकर कदम उठाने जा रहा है। नगर निगम जल्द ही शहर के पार्कों में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाएगा, जिसके माध्यम से बारिश के पानी को भूजल भंडार में उतारा जाएगा। इससे जहां भू-जलस्तर में सुधार होगा, वहीं, जलभराव की समस्या भी हल होगी। निगम ने योजना के प्रथम चरण में चार पार्कों रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए 11.36 लाख रुपये के टेंडर जारी किए हैं। टेंडर अलॉट होते ही काम शुरू किया जाएगा।
बरसात के पानी का संरक्षण करने के लिए प्रथम चरण में नगर निगम वार्ड नंबर 7, 8, 9 व 10 के विभिन्न पार्कों में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाएगा। निगम ने मॉडल टाउन स्थित नेहरू पार्क, मेयर हाउस, सेक्टर 17 में पार्षद रामआसरे के घर के नजदीक बने पार्क, ऑफिसर कालोनी, गुरुद्वारा के पीछे बने पार्क में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण करने का टेंडर लगाया गया है। इसके लिए सभी पार्कों में लिचपिट बनाए जाएंगे। प्रथम चरण में इन पार्कों को कवर किया जाएगा। इसके बाद शहर के अन्य पार्कों में यह व्यवस्था की जाएगी। टेंडर अलॉट होते ही पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण का काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पार्कों में नहीं ठहरेगा बारिश का पानी
शहर में बहुत बड़े-बड़े पार्क हैं। पार्क कई-कई एकड़ में बने हैं। बारिश के दिनों में पार्कों में पानी जमा हो जाता है, जिससे लोग पार्क में घूम नहीं पाते हैं। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगने से पार्क का बरसाती पानी जमीन के अंदर चला जाएगा। इससे भूमिगत जलस्तर में सुधार होगा ही। साथ गी पार्क में जलभराव की समस्या भी नहीं रहेगी। पार्कों में कई-कई दिन तक पानी जमा नहीं रहेगा और शहरवासी बारिश के बाद पार्कों में घूम सकेंगे।
विज्ञापन

जल संचय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मदन चौहान
मेयर मदन चौहान का कहना है कि गिरते भू-जलस्तर को देखते हुए पार्कों में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। जल संचय की दिशा में नगर निगम का यह महत्वपूर्ण कदम है। यह वर्तमान की जरूरत है और हमारा भविष्य इसी पर निर्भर है। शहर के सभी पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। प्रथम चरण में चार पार्कों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। जल्द ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें