फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, छह मरीज हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना की रफ्तार कम हो चुकी है। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित चार मरीज मिले हैं। वहीं छह मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से ग्रीन पार्क निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत जिला अस्पताल में हो गई है।
डीसी गिरीश अरोड़ा ने बताया कि कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.11 प्रतिशत हो गया है। जिले की कुल आबादी का 28.46 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। सिविल सर्जन डॉ.विजय दहिया ने बताया कि जिले में अब तक कुल 24,554 मरीज कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 24,090 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोरोना के चार नए केस मिले हैं। इनमें 62 वर्षीय महिला विजय नगर कॉलोनी, 30 वर्षीय महिला मॉडल टाउन, 28 वर्षीय पुरुष टापू कमालपुर व 52 वर्षीय महिला खुर्दी की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. दहिया ने बताया कि जिले में कोरोना 63 केस एक्टिव है। इनमें से 40 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट है। जिनमें 6 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं और 17 मरीज जिले के कोविड-19 अस्पतालों में दाखिल हैं। अभी तक कुल 3,42,189 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 3,14,423 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 659 लोगों की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें