फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नौतपा की तपिश में बारिश ने दी राहत

Sun, 02 Jun 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नौतपा में सूर्य अपना प्रचंड रूप धारण किए हुए हैं। नौतपा का अंतिम दिन रविवार को है। वहीं शनिवार की शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली। शाम छह बजे आसमान काले बदलों से भर गया। जिसके कुछ देर बाद तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। बारिश होने से लोगों के चेहरे खिल गए। इस दौरान लोगों ने बारिश में घूम कर मौसम का लुत्फ उठाया। वहीं इससे गर्मी के तेवर में नरमी देखने को मिली।
करीब दो सप्ताह से जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इस दौरान पारा 45 डिग्री पार तक पहुंच गया था। इससे इंसान ही नहीं बल्कि सभी जीव जंतु बेहाल थे। बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं मौसम विभाग के अनुसार जून का पहला व दूसरा सप्ताह बेहद गरम रहने वाला है। इस दौरान तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से पार जाने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को 44, सोमवार को 44, मंगलवार को 45 डिग्री सेल्सियस ताममान रहेगा। जबकि 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से भयंकर लू चलेगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ही गर्म हवा चलने लगी थी। जिसके चलते सुबह 11 बजे ही सड़कें खाली नजर आई। इसके बाद पूरा दिन शहर की अधिकांश सड़कों, गलियों व बाजारों में चंद लोग ही दिखाई दिए। ऐसे में बेहद जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। इस दौरान सुबह गलियों में सब्जी व अन्य सामान बेचने वाले रेहड़ी संचालक भी नहीं दिखाई दिए।
गर्मी के कारण दिन ढलने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकलते हैं। ऐसे में बाजार पर इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। वहीं शनिवार दोपहर तक प्रचंड गर्मी रही, लेकिन शाम साढ़े चार बजे के बाद मौसम ने कुछ नरमी दिखाई। इस दौरान धूप हल्की हो गई, आसमान पर कई जगह बादल छाए दिखाई दिए।
वहीं हवा में भी फर्क महसूस किया गया। दूसरी तरफ गर्मी से बचने के लिए शहर के तमाम स्विमिंग पूल पर लोगों की भीड़ हर दिन बढ़ रही है। इनमें स्कूल, काॅलेज के विद्यार्थियों के साथ युवाओं की संख्या अधिक होती है। जबकि इन दिनों गर्मी अत्याधिक होने के कारण हर आयु वर्ग के लोगों को स्विमिंग पूल में देखा जा सकता है। लोग घंटों पानी में नहाकर लोग गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली के अघोषित कट बढ़ा रहे परेशानी

मौसम के साथ बिजली निगम भी इन दिनों खूब सितम ढा रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में रहने का प्रयास करते हैं लेकिन बिजली के कट लोगों की परेशानी बने हुए हैं। सुबह से दोपहर और शाम से रात हर क्षेत्र में तीन से चार बार बिजली के कट लग रहे हैं। इस संबंध में बिजली निगम अधीक्षक अभियंता जेसी शर्मा का कहना है कि किसी तरह के घोषित व अघोषित कट नहीं लगाए जा रहे हैं। मरम्मत के लिए फीडर व लाइन बंद करनी पड़ती है। इसके अलावा गर्मी के कारण भी फॉल्ट आ जाते हैं,जिन्हें दुरुस्त करने के लिए लाइन कट करनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें