फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आंधी के साथ बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Sun, 20 Apr 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर अनाज मंडी में बारिश में हुए जलभराव से भीगी गेहूं की बोरियां। संवाद
विज्ञापन
व्यासपुर। कस्बा व क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। किसानों की फसल की कटाई प्रभावित हो गई है। तेज हवाओं से कई जगह बिजली के पोल भी टूट गए जिसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

अनाज मंडी बिलासपुर के मुख्य गेट पर पानी निकासी न होने से जलभराव हो गया जिससे मंडी में किसानों की बिक्री के लिए आई गेहूं की ढेरियां व तुलाई किए गए गेहूं से भरे कट्टे भी बारिश में भीग कर खराब होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
आढ़ती बरखाराम व अन्य का कहना है कि तीन दिन पहले भी क्षेत्र में हुई हल्की बारिश में जलभराव हो जाने से किसानों और आढ़तियों को नुकसान उठाना पड़ा था। इससे भी मार्केट कमेटी ने सबक नहीं लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीवरेज अटी पड़ी हैं। मंडी में खरीद शुरू होने से पहले ही सीवरेज की सफाई की जानी चाहिए थी और मंडी में लाइट पानी की व्यवस्था ठीक करनी चाहिए थी। बिजली विभाग जेई हरिओम कश्यप ने बताया कि तेज आंधी के कारण आराइयांवाला गांव में टीएफ व रणजीतपुर फिडर में एएफ पोल टूट गए थे। सूचना मिलते ही मौके पर कर्मचारी को भेज कर पोल ठीक करवा बिजली आपूर्ति करवा दी गई है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संवाद

व्यासपुर अनाज मंडी में बारिश में हुए जलभराव से भीगी गेहूं की बोरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें