फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पिस्टल के दम पर युवक ने होटल में किया दुष्कर्म

Sun, 20 Apr 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। युवक ने देसी पिस्टल का डर दिखाकर होटल के कमरे में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना कुरुक्षेत्र पुराना बस स्टैंड के नजदीक होटल की है।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी युवक ने महिला की वीडियो उसके पति को भेज दी। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को कुरुक्षेत्र पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।
जिले के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर एक महिला के साथ दोस्ती हुई थी। वह उस महिला से अपनी सारी बात शेयर करने लगी। पीड़िता ने बताया कि उस महिला के साथ उसका दोस्त मनीष रिलेशनशिप में था। जब वह महिला से फोन पर बात करती तो मनीष भी उसके साथ फोन पर बात कर लेता था। इसके बाद आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे छोड़कर तुम्हारे साथ रहना चाहता है। उसने आरोपी मनीष को मना कर दिया। जब वह अपनी सहेली से फोन पर बात कर रही थी तो आरोपी मनीष ने उसकी कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर ली।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने चुपके से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उससे फोन पर बात करने लगा। आरोपी ने उसे कहा कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके पति व बच्ची को जान से मार देगा। जिससे वह डर गई। इस दौरान आरोपी मनीष ने गत 10 फरवरी को उसे कुरुक्षेत्र में पुराने बस स्टैंड के पास मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो वह उसे एक होटल में लेकर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें