फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचा चांदना रेलवे अंडरब्रिज का काम शुरू

विज्ञापन
railway under bridge work started - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
ऊंचा चांदना गांव के पास रेलवे अंडरब्रिज को लेकर नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को एक मीटिंग हुई। जिसमें रेलवे के एक्सईएन निर्मल सिंह, लोक निर्माण विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच व ग्रामीण भी बातचीत करने के लिए पहुंचे। क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि अंडर ब्रिज का कार्य शीघ्र शुरू होना चाहिए। कुछ लोगों की मांग थी कि उनके घर के आगे सर्विस रोड बननी चाहिए। वहीं कुछ लोगों के मकानों-दुकानों का कुछ हिस्सा गिराने से समस्या का हल हो रही थी। अधिकारियों व ग्रामीणों की खुली बातचीत हुई।
विज्ञापन

दरअसल अंडरब्रिज को लेकर जगह का पेंच फंसा हुआ था। कुछ लोगों की दुकानों और मकानों का हिस्सा रास्ते में आरहा था। ये लोग अपनी जमीन देने को तैयार नहीं थे। ऐसे में मीटिंग में सभी पक्षों के बीच आपसी सहमति हो गई और जनहित को देखते हुए कुछ ग्रामीणों ने अपने कब्जे खुद हटाने पर सहमति जता दी। जिस पर मामला सुलझता नजर आया।
रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि दोनों साइडों की जगह पर भी पक्की सड़क बना कर देंगे ताकि लोगों को कोई दिक्कत ना आएं। उन्होंने बताया कि लोग इस बात के लिए सहमत हो गए कि जिस किसी का मकान-दुकान थोड़ा बहुत सड़क में आएगा वह खुद ही उसे गिरा देंगे। इसके लिए लोगों ने एक सप्ताह का समय मांगा है। इस तरह सहमति से फैसला हो गया तथा रेलवे के ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल अंबाला-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर ऊंचा चांदना में अंडर ब्रिज काफी समय से निर्माणाधीन है। कुछ समय पहले यहां ठेकेदार की तरफ से काम रोक दिया गया। जिसके चलते लोगों को रेलवे ट्रैक पार करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वाहन से ट्रैक को पार करने के लिए कई किमी का चक्कर काटना पड़ता है।
नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा ने बताया कि लोगों की आपसी सहमति से यह बात तय हुआ कि जो रिकॉर्ड के अनुसार 45 फीट सड़क नै, उसमें 27 फुट में अंडरब्रिज बनेगा बाकी दोनों और जगह छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें