फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद नगर निवासी बलबीर सिंह के अकाउंट से अज्ञात लोगों ने 20 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उसका बैंक में अकाउंट है। 20 अगस्त को अज्ञात लोगों ने उससे एटीएम संबंधी जानकारी हासिल कर उसके अकाउंट से 20 हजार रुपये निकाल लिए। जब उसने मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज देखा तो उसने इस बारे अधिकारियों से बात की। मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें