फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसान आंदोलन से रेल व्यवस्था बेपटरी, एक दर्जन ट्रेनें रद्द

Tue, 31 Dec 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। पंजाब में किसानों के नौ घंटे के ट्रैक जाम आंदोलन से रेल यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। आंदोलन के चलते अमृतसर, जम्मूतवी, बठिंडा, फिरोजपुर, पठानकोट, श्रीगंगानगर, रेवाड़ी, हिसार, नई दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, उत्तरप्रदेश, कोलकाता, बंगाल जाने वाली करीब 150 गाड़ियां रेलवे को रद्द करनी पड़ी। वहीं, 75 से ज्यादा गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द की। कई गाड़ियों को रि-शेड्यूल कर चलाया गया।
विज्ञापन

किसानों ने सुबह सात से शाम चार बजे तक रेल ट्रैक बंद करने की घोषणा की थी। जिसके चलते विभिन्न रूटों की 225 ट्रेनों के साथ हजारों लोग प्रभावित हुई। इस दौरान यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली एक दर्जन गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द रही।
ये गाड़ियां रहीं रद्द ः किसान आंदोलन के कारण नई दिल्ली से जालंधर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14681 इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। इसके अलाव लखनऊ से चंडीगढ़ चलने वाली गाड़ी संख्या 15011 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस भी रद्द रही। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12527-28 चंडीगढ़ रामनगर एक्सप्रेस पूर्ण रूप से रद्द रही। इसके अलावा 04501-02 ऊना हिमाचल हरिद्वार एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12053-54 अमृतसर हरिद्वार, 12331 हावड़ा से जम्मूतवी हिमगिरी सुपरफास्ट मेल भी रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन

आंशिक रूप से संचालित हुईं यह गाड़ियां ः रेलवे ने आंदोलन के चलते गाड़ी संख्या 15011 का संचालन मुरादाबाद से लखनऊ के बीच किया गया। जबकि मुरादाबाद से चंडीगढ़ के बीच यह रद्द रही। संवादल

कथा में उपस्थित श्रद्धालु कथा का आनंद लेते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें