फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे पर 11 रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चै?किंग करती जीआरपी व आरपीएफ। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
रोहतक के स्टेशन अधीक्षक को मिले धमकी भरे लेटर के बाद यमुनानगर-जगाधरी और जगाधरी वर्कशॉप के रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे वर्कशॉप की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लेटर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने प्रदेश व देश के कई बड़े व महत्वपूर्ण स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जिसके बाद से पूरा प्रदेश हाई अलर्ट पर है। दशहरे के दिन स्टेशनों को उड़ाने की धमकी के बाद जीआरपी स्टेशन पर व्यापक स्तर पर चेकिंग कर रही है। इसके लिए जीआरपी का खुफिया तंत्र व अन्य मुखबिर भी एक्टिव हैं। यह अभियान जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

दशहरे पर उड़ा देंगे 11 रेलवे स्टेशन : रोहतक जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक को डाक से एक लेटर आया। भेजने वाले की जगह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद लिखा है। जिसमें रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई थी। पत्र में लिखा था कि आठ अक्टूबर दशहरे पर 11 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा दिया जाएगा है। यही नहीं छह राज्यों के भीड़भाड़ वाले मंदिरों में भी धमाके करने की धमकी दी गई है। पत्र में रोहतक, रेवाड़ी, हिसार, कुरुक्षेत्र, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, जयपुर, भोपाल, कोटा और इटारसी रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी है। इसके अलावा हरियाणा, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, एमपी, उत्तर प्रदेश के मंदिरों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।
यमुनानगर-जगाधरी को मिली चुकी है दो बार धमकी : यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर दो बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। जून 2015 में कैथल के दो व्यक्तियों ने खिजराबाद के एक व्यक्ति को फोन कर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस ने कॉल करने वाले दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन आरपीएफ थाने में लैटर के माध्यम से स्टेशन पर बम के धमाके करने की धमकी दी जा चुकी है। इससे पूर्व भी ऐसे लैटर मिले हैं, जिसमें यमुनानगर, बराड़ा स्टेशनों को उड़ाने दी धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

बढ़ाई चौकसी, ट्रेन से यार्ड तक चेकिंग, कर रहे जागरूक : स्टेशनों को उड़ाने की धमकी देने के बाद रेलवे पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिसके बाद हर स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंध बढ़ा दिए गए हैं। जीआरपी रेल गाड़ियों, प्लेटफार्म पर चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा रेलवे आउटर, यार्ड, माल गोदाम सहित पुलों इत्यादि पर चेकिंग की जा रही है। यह अभियान जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा है। यात्रियों में दहशत न फैले इसके लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिसे लेकर जीआरपी पूरी तरह मुस्तैद है। रेलवे स्टेशन के साथ साथ यार्ड, आउटर, रेलवे पुलों पर भी निगरानी व जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, एसएचओ, जीआरपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें