फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांगरी नदी में बाढ़ आने से बंद रही ट्रेने, हेमकुंड एक्सप्रेस हुई रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न होने के कारण यातायात प्रभावित रहा। वहीं अंबाला के दुखेड़ी स्थित टांगड़ी नदी में बाढ़ आने के बाद रेल मार्ग बंद कर दिया गया। जिस कारण रविवार देर शाम से अलसुबह तक कोई ट्रेन यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से कोई ट्रेन रवाना नहीं गुजरी। बाढ़ के कारण अंबाला-सहारनपुर मार्ग पूरी तरह बाधित रहा। इसका असर सोमवार को भी देखने को मिला। सोमवार को इस रूट से ट्रेन तो गुजरी, लेकिन अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से गईं। रविवार सुबह बारिश के कारण मिट्टी खिसकने से ओएचई पोल गिर गया था। जिस कारण रविवार दिन भर अंबाला सहारनपुर रेल मार्ग पूरी तरह बंद रहा। वहीं पहाड़ों में हुई बारिश के कारण अंबाला के दुखेड़ी स्थित टांगरी नदी में बाढ़ आने के चलते रात को भी यह रूट बंद कर दिया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूर से ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को रात प्लेटफार्म पर बितानी पड़ी। इसका असर सोमवार को भी देखने को मिला। सोमवार को सभी ट्रेन देरी से गईं।
विज्ञापन

रद्द रहेगी हेमकुंड एक्सप्रेस
बाढ़ के कारण जहां सभी ट्रेने रविवार को कैंसिल कर दी गई। वहीं हेमकुंड एक्सप्रेस को सोमवार व मंगलवार के लिए भी रद्द किया गया है। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से चलकर ऋषिकेश जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस जो यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर रात करीब साढ़े तीन बजे आती है 20 अगस्त को कैंसिल कर दी गई है। जबकि ऋषिकेश से चलकर श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस जो शाम सवा आठ बजे पहुंचती है वह मंगलवार को कैंसिल रहेगी।
सभी ट्रेनें देरी से चलीं
सोमवार अलसुबह रेल मार्ग बहाल कर दिया गया। लेकिन टांगरी नदी के पुल से सभी ट्रेने जीरो कॉउशन पर निकाली गई। इस दौरान सभी ट्रेनें लेट रही। सोमवार सुबह बाडमेर एक्सप्रेस, अमरनाथ, शालीमार, अमृतसर-हरिद्वार, जननायक, जनसेवा, सद्भावना, लखनऊ-चंड़ीगढ़ सहित सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें