फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घरेलू सिलिंडर की तलाश में होटल-ढाबों पर मारा छापा

Mon, 23 Mar 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतिष्ठान में जांच करती निगम की टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न होटल, ढाबों और फास्ट फूड सेंटरों पर छापेमारी की।
विज्ञापन

यह कार्रवाई उपायुक्त प्रीति के निर्देशों पर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के मार्गदर्शन में की गई। इस दौरान निगम की टीम ने मद्रासी इडली डोसा, जगत ढाबा, गौतम ओ डाइन, बंजारा मोमोज एंड रोल्स, सत्य साईं चाप, रमेश जूस कॉर्नर और केक मैट फूड कॉर्नर सहित कई अन्य प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर गहन जांच की। टीम ने वहां उपयोग में लाए जा रहे गैस सिलेंडरों के प्रकार, उनकी वैधता और कनेक्शन से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच-पड़ताल की। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें