फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंचायती जमीन पर पत्थरों के अवैध स्टॉक पर छापा

Thu, 28 May 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पंचायती जमीन पर पत्थरों का  स्टॉक करने की सूचना पर पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद - फोटो : जेतवन परिसर में पूजा करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। ताजेवाला क्षेत्र में पंचायती जमीन पर अवैध रूप से जमा किए गए पत्थरों के बड़े स्टॉक को लेकर बुधवार को सीएम उड़नदस्ते और विजिलेंस विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी मात्रा में पत्थरों का स्टॉक मिलने के बाद टीम ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ताजेवाला क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पंचायती जमीन पर अवैध रूप से पत्थर जमा किए जाने और खनन गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों का आरोप था कि अवैध रूप से निकाले गए पत्थरों को इकट्ठा कर सिंचाई विभाग के बाढ़ राहत कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों को शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शिकायतों के आधार पर बुधवार को सीएम उड़नदस्ते और विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों को जमीन पर बड़े स्तर पर पत्थरों का स्टॉक मिला। टीम ने मौके की वीडियोग्राफी करवाई और अन्य साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि जिस स्थान पर पत्थरों का स्टॉक मिला है वह पंचायत की जमीन है या निजी मलकीयत। इसी को लेकर राजस्व विभाग के पटवारी को मौके पर बुलाया गया और जमीन की पैमाइश शुरू करवाई गई।
विज्ञापन

सीएम उड़नदस्ते के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि जमीन की स्थिति स्पष्ट करने के लिए राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बीडीपीओ कार्तिक चौहान, पंचायत अधिकारी विकास कुमार, विजिलेंस विभाग से एसडीओ नवीन रंगा, पटवारी मनोज कुमार, ग्राम सचिव जसवीर खटाना और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें