फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में 61 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Thu, 28 May 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव तेजली में स्वास्थ्य जांच ​शिविर में मौजूद एएनएम, आशाकर्मी व डॉक्टर की टीम। संवाद - फोटो : करंट से झुलसी किशोरी।
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव तेजली में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में सीएचओ डॉ. भारती और एएनएम पूजा ने गांव के महिला, पुरुष व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. भारती ने बताया कि शिविर में बीपी, शुगर, टीबी सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। कुल 61 लोगों की जांच की गई, जिनमें 15 लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया। वहीं कई लोगों ने टीबी की जांच के लिए बलगम के सैंपल दिए, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम वैन जांच के लिए लेकर गई है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों का उपचार शुरू किया जाएगा और विभाग की ओर से दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएंगी। शिविर में पहले से पांच शुगर मरीज चिह्नित थे जबकि जांच के दौरान तीन नए लोगों में भी शुगर की पुष्टि हुई है। ऐसे मरीजों को समय पर उपचार और खानपान को लेकर जरूरी सलाह दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें