फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों से गूंजा रादौर

Mon, 19 May 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में रविवार को रादौर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने विशेष रूप से शिरकत की। यात्रा में स्थानीय नागरिक, युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान करते नजर आए।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रादौर की अनाज मंडी से हुआ और यह प्रमुख बाजारों से गुजरती हुई पुन: अनाज मंडी में संपन्न हुई। मंत्री राणा ने कहा ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की अद्भुत रणनीति, साहस और देशभक्ति का प्रतीक है। यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और आत्मबल का संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी सेना ने जिस प्रकार इस अभियान को अंजाम दिया है, उस पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक मजबूत और निर्णायक छवि बनाई है। ऑपरेशन सिंदूर इसी नीति का परिणाम है, जिसमें आतंक और दुश्मन ताकतों को करारा जवाब दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें