फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रादौर गैंगवार : शूटरों के मददगारों से राज नहीं उगलवा पाई पुलिस

Wed, 08 Jan 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर गैंगवार की तफ्तीश में जुटी पुलिस के 12 दिन बाद भी शूटरों तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस ने शूटरों का सहयोग करने वाले छह आरोपियों को काबू किया। सभी को अलग-अलग समय में रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसके बावजूद भी पुलिस न तो शूटरों को काबू कर पाई और न ही गैंगवार का राज उगलवा पाई है।
बीती 26 दिसंबर को सुबह करीब सवा आठ बजे रादौर क्षेत्र के खेडी़ लक्खा सिंह चौकी के पास जिम से बाहर निकल रहे शराब कारोबारियों की हत्या कर ली गई थी। शूटरों ने 80 राउंड से अधिक फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो आरोपियों सचिन और अरबाज को पहले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों पर आरोप था कि उन्होंने शूटरों को कार उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन

दोनों को पांच दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कार भी बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने यमुनानगर के ही हर्ष बाली को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। हर्ष पर आरोप है कि वह गैंगस्टर सन्नी सलेमपुर के कहने पर शूटरों के साथ कार लेकर गया था और वारदात को के बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छोड़ा था। हर्ष को भी पांच दिन की रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने जगह की तस्दीक भी की थी।
बीती तीन जनवरी को पुलिस ने तीन अन्य आरोपी रवींद्र उर्फ कालू निवासी गोलनी थाना छप्पर यमुनानगर, गुरविंद्र निवासी डंग डेहरी अंबाला, सूरज निवासी नाहन हाउस अंबाला को गिरफ्तार किया था। गुरविंद्र व सूरज को चार दिन की रिमांड पर लिया गया था। मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

12 दिन तक लगातार आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ के बावजूद भी पुलिस इस वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। लेकिन, अभी तक पुलिस को शूटरों के बारे में ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। शूटरों के न मिलने के कारण वारदात का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस अफसरों का कहना है कि वारदात को एक संगठित गिरोह ने अंजाम दिया है। जिस कारण वारदात की एक-एक कड़ी को जोड़ कर पुलिस आगे बढ़ रही है। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें