बूड़िया क्षेत्र के सुघ माजरी गांव में चाऊमीन की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति से तीन बदमाशों ने मोबाइल व पर्स छीन लिया। पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
कुरुक्षेत्र के गांव बपदा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुघ माजरी गांव स्थिथ अपनी ससुराल में रह रहा है। यही पर वह चाऊमीन की रेहड़ी लगाता है। वह बीती रात को काम खत्म कर घर लौट रहा था। गांव के पास अमादलपुर की ओर से बाइक पर तीन बदमाश आए। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा था। बदमाशों ने उसे रोक लिया और उससे मारपीट करते हुए पर्स व मोबाइल छीन लिया। पर्स में लगभग ढाई हजार रुपये और दस्तावेज थे। बूड़िया थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा का कहना है कि अनिल की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।