फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान के लिए मांगा सहयोग

Fri, 10 Jan 2014 04:40 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला सचिवालय के सभागार में की गई। उपायुक्त ने बताया कि सभी के सहयोग से हम पोलियो मुक्त करने में सफलता पा रहे हैं इसी प्रकार का सहयोग आने वाले पल्स पोलियो अभियान में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


इस बैठक में पोलियो उन्मूलन पल्स पोलियो अभियान, टीकाकरण कवरेज, मातृत्व मृत्यु दर व बाल मृत्यु दर पर चर्चा की। सिविल सर्जन एमआर पासी ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। उन्होंने जिला की एएनएम, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर मिलकर कार्य करें, जिससे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाया जा सके।

सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एसएमओ मॉनीटरिंग करें। उन्होंने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को आदेश दिए कि पानी की पाइप लीकेज को चेक करें और पानी को व्यर्थ न बहने दें, इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता से संपर्क कर पानी की लीकेज को बंद करवाएं। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. समिंद्र कौर ने मातृत्व दर व शिशु मृत्यु दर के बारे में बताया कि हरियाणा में यह दर पड़ोसी राज्यों से कम है।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की और आने वाले विशेष टीकाकरण सप्ताह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान 13 जनवरी से 31 मार्च तक चलाया जाएगा। उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ द्वारा इस कार्यक्रम के अवलोकन के लिए 21 फरवरी को अधिकारियों की बैठक होनी सुनिश्चित की गई है।

 बैठक में जगाधरी के उपमंडलाधीश डॉ. आदित्य दहिया, बिलासपुर की उपमंडलाधीश पूजा चावरिया, नगराधीश सतबीर सिंह मान, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रेम सिंह, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी केके जैन, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जगराम मान, जिला सूचना अधिकारी रमेश गुप्ता, बीडीपीओ बिलासपुर जोगेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें