फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलकित और रिदित वशिष्ठ ने कराटे में जीता सोने का तमगा

Tue, 28 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जीते पदक दिखाते ​खिलाड़ी व उप​स्थित अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा स्टेट वूडो कराटे चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले के चार खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण व दो रजत पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता पानीपत में करवाई गई थी। इसमें प्रदेश भर के करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
कराटे कोच संसाई कुसम देव ने बताया कि देव कराटे एकेडमी के पुलकित, विद्युत पुंडीर, रिदित वशिष्ठ और मानिक सैनी ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। चारों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण व दो रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि पुलकित व रिदित वशिष्ठ ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विद्युत पुंडीर व मानिक सैनी ने रजत पदक जीतकर नाम चमकाया। संसाई कुसम देव ने बताया कि खिलाड़ी काफी समय से प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे थे। अपनी अथक मेहनत से उन्होंने यह मुकाम पाया है। खिलाड़ियों ने अपने कोच व अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने बताया कि पुलकित और विद्युत पुंडीर कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं। इस दौरान संसाई शिवानंद व संसाई मंथन बक्शी साहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें