फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रतापनगर थाने पर रोष प्रदर्शन

Fri, 06 Mar 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतापनगर थाने में प्रदर्शन कर रहे समाज व संगठन के लोगों को समझाते डीएसपी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। खनन जोन में दो युवकों को बंधक बनाकर पीटने के मामले में अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने वीरवार को थाना प्रतापनगर में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस से मांग की कि जिन आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

रामकुमार जयधरी, रिंकू इस्माइलपुर, राहुल फिरोजपुर, गुरमीत कटारिया, मनदीप टोपरा, चंद्रपाल देवधर, रजनेश सरपंच टिब्बी, अनिल सरपंच इस्माइलपुर, राजेश सरपंच नंदगढ ने बताया कि एक मार्च को खनन जोन में कुछ लोगों ने एक आरटीआई कार्यकर्ता एवं उसके साथी से खनन गतिविधियों की शिकायत करने पर उनके साथ मारपीट की थी। इस घटना में पीड़ित युवक ने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

हालांकि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज के लोगों में नाराजगी है। इसी को लेकर वह लोग थाना प्रतापनगर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। मौके पर पहुंचे डीएसपी हरविंद्र सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले में नामजद सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी के आश्वासन के बाद लोगों ने रोष प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर विकास सरपंच भूलखेड़ी, राकेश सरपंच खदरी, महिपाल नथनपुर सरपंच, संजीव तारूवाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें