फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान का पुतला फूंक दिलवाले फिल्म का किया विरोध

Sat, 19 Dec 2015 12:29 AM IST
यमुनानगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान द्वारा असहिष्णुता के माहौल को लेकर दिए गए बयान के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने शुक्रवार को उनकी फिल्म दिलवाले का जमकर विरोध किया और शाहरुख खान का पुतला फूंका। डिंपल सिने प्लेक्स में यह फिल्म लगाए जाने पर मंच से जुड़े युवाओं ने वहां पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच बहस भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर भी उतरवा दिए। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे हिदू जागरण मंच से जुड़े र्दजनों युवा रामपुरा में एकत्र हुए। यहां से सभी दुपहिया वाहनों में सवार होकर शाहरुख खान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डिंपल सिने प्लेक्स पहुंचे। उन्होंने हाथों में फिल्म व अभिनेता के विरोध वाले बैनर व शाहरुख खान का पुतला लिया हुआ था। हिंदू जागरण मंच के विरोध का पता चलने पर सिने प्लेक्स पर पहले से ही बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात था।

 मंच से जुड़े युवाओं ने यहां जमकर नारेबाजी की और उसके बाद शाहरुख खान के पुतले को आग के हवाले कर दिया। युवाओं ने सिने प्लेक्स पर लगा फिल्म दिलवाले का पोस्टर भी उतरवा दिया। इस दौरान युवाओं की पुलिस के साथ बहस भी हुई। करीब आधे घंटे प्रदर्शन के बाद युवक वहां से लौट गए। फिल्म का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शाहरुख खान ने देश में असहिष्णुता को लेकर बयान दिया था, जबकि भारत की सभ्यता हमेशा से ही सभी को साथ लेकर चलने की रही है।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के जिला प्रधान गगन ने कहा कि जिस देश ने शाहरुख को सुपर स्टार बनाया, आज वह उसी देश के खिलाफ ही बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन में संयोजक सुनील रावत, रणधीर शर्मा, जसबीर सिंह, मोहन लाल, नितिन, बंटी सहित अन्य युवा शामिल हुए।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें