फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोल्ट्री फार्म बनाने के विरोध में छठे दिन भी दिया धरना

Sun, 22 Feb 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म के विरोध में गांव पलाका में धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। गांव पलाका में अवैध रूप से पोल्ट्री फार्म का निर्माण करने के विरोध में ग्रामीणों प्रदर्शन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। शनिवार को भी ग्रामीणों ने धरना स्थल पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। धरना कमेटी के प्रधान व पूर्व सरपंच जागीर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासन से इसमें कार्रवाई करने की मांग है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समर्थन देने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांबोज बकाना पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ग्रामीणों से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान धरना कमेटी प्रधान जागीर सिंह ने बताया कि लोग गांव में अवैध रूप से पोल्ट्री फार्म बनाने को लेकर छह दिन से प्रदर्शन कर रहे है। किसी भी कीमत पर गांव में पोल्ट्री फार्म नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में पोल्ट्री फार्म बनने से आसपास के गांव के लोग भी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर ग्रामीणों ने गांव में पोल्ट्री फार्म बनाए जाने का विरोध करने का निर्णय लिया है। गांव में किसी भी कीमत पर पोल्ट्री फार्म का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर सरपंच बलबीर सिंह, राजकुमार, जगमाल सिंह, गुरदयाल सिंह, मांगेराम, मेनपाल, रंजीत सिंह पंच, शिवकुमार पंच, प्रियंका पंच, दिव्य रानी पंच, रमेश नंबरदार, तेजपाल, श्यामलाल, रामरतन, मामचंद, जयसिंह, अमित कुमार, जसविंदर सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें