संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विभिन्न कक्षाओं में शानदार अंक हासिल करने वाले वार्ड नंबर 8 तथा वार्ड नंबर 22 गोविंदपुरी के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 वीं तथा 12वीं के परिणाम आने पर 11 स्टार मॉर्निंग क्लब ने कार्यक्रम का आयोजन कर उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता त्यागी तथा पूर्व पार्षद कुसुम त्यागी के हाथों सम्मानित करवाया।
शानदार अंक हासिल करने वाले छात्र स्पर्श त्यागी, शौर्य वशिष्ठ, दीवल, निहार त्यागी, हिमांशु, तुषार सिंह, रुद्राक्ष, वैभव, सोनम सैनी, अक्षत प्रजापति, अक्षिता त्यागी, वंशिका त्यागी, नंदनी शर्मा, स्नाहा शर्मा तथा व्योम शर्मा आदि सम्मान किया। गया। उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता त्यागी ने बच्चों से कहा कि भविष्य के लिए जरूरी है कि वह दिल लगाकर पढ़ाई करें। उन्हें किसी भी प्रकार की यदि कोई मदद चाहिए तो उसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी तैयार हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना। इसी प्रकार पूर्व पार्षद कुसुम त्यागी, नीरज त्यागी नीरू, सेवानिवृत्ति अधिकारी रामपाल त्यागी, सुधीर पांडे व राकेश त्यागी ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए उनके सुनहरे भविष्य के कामना की और उन्हें दिल लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया। इस मौके पर मायाराम शर्मा, परीक्षित त्यागी, अरुण त्यागी, गौरव त्यागी, अनिल कुमार, सुशील कुमार, वीरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।