जगाधरी वर्कशॉप। रेलवे ग्राउंड में चल रहे इंटर शॉप 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में प्रोडक्शन इलेवन ने इलेक्ट्रिकल इलेवन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
मैच के मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक जय प्रकाश रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व पुरुस्कार वितरण किया।
उन्होंने कहा कि जो टीम दूसरे नंबर पर रही उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। सभी खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और खेल भावना से खेले। इस मैच को देखकर लग रहा था कि सभी ने मैच के लिए ग्राउंड पर खूब पसीना बहाया है। आशा है कि वह इसी प्रकार से खेलते रहेंगे।