फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रूप नगर में गंदे पानी की निकासी न होने से बढ़ीं दिक्कतें

Sun, 08 Dec 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम वार्ड 12 की रूप नगर कॉलोनी में सफाई न होने व जाम सीवरेज की समस्या से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। रोजाना पानी से आने जाने के कारण कॉलोनी के बच्चों व बड़ों के पांव खराब होने लगे हैं। कई लोग बीमार भी हैं।
वार्ड 12 रूप नगर कॉलोनी में संजीव की चक्की के पास सीवरेज जाम होने व निकासी न होने से कॉलोनी के लोगों में काफी रोष है। गौरी, कुसुम, लोकेश, बिनू, अंजू, सुषमा, पूनम, रिऋपाल, रविंद्र, राज कुमार, गुलाब ने आरोप लगाया है कि वार्ड के निवर्तमान पार्षद संजीव को कई बार समस्या के समाधान के बारे में भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

एमसी संजीव कई दिनों पहले आए और समस्या के समाधान के बारे में आश्वासन देकर चले गए, लेकिन अभी कॉलोनी में कोई भी समाधान के लिए नहीं पहुंचा। आरोप है कि अब एमसी ने कॉलोनी के लोगों का नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है और जो नंबर सेव हैं उन्हीं के फोन उठा रहे है।
विज्ञापन

वहीं कॉलोनी में कुछ रसूखदार लोगों के घरों के बाहर सफाई कर्मचारी नियमित सफाई कर रहे हैं। निवर्तमान पार्षद संजीव का कहना है कि निकासी के लिए टेंडर पास हो चुका है और जल्द कॉलोनी निवासियों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें