फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेतरतीब पार्किंग से निजात दिलाएंगे निजी कर्मचारी

Thu, 03 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में लगने वाले जाम, अतिक्रमण व पार्किंग की समस्या का मामला रोड सेफ्टी की बैठक में उठाए जाने के बाद बुधवार को डीटीओ कार्यालय जगाधरी में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न बैंकों के मैनेजर, अस्पताल, रेस्टोरेंट व होटल संचालकों ने हिस्सा लिया। डीटीओ हैरतजीत कौर के नेतृत्व में बैठक निर्णय लिया गया कि सभी प्रतिष्ठानों के संचालक बाहर कर्मचारियों की तैनाती करेंगे जो बेतरतीब पार्किंग से निजात दिलाएंगे।
कर्मचारी वाहनों को कतार में खड़ा करवाएंगे। फिर भी जो वाहन उल्टे-सीधे खड़े मिले ट्रैफिक पुलिस उनका चालान करेगी। गलत तरीके से खड़े वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। इसके साथ ही दुर्घटना की भी बड़ी वजह बनते हैं। प्रतिष्ठानों के बाहर पहले से ही अतिक्रमण है। पार्किंग के नाम पर छोड़ी गई जगह पर अतिक्रमण किया हुआ है।
विज्ञापन

बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर कामर्शियल गतिविधियां है। इसके अलावा इन प्रतिष्ठानों के आसपास फास्ट फूड, फलों व अन्य सामान बेचने वालों की रेहड़ियां लगी हुई हैं। इसे लेकर जिला सचिवालय में 24 जून को हुई रोड सेफ्टी की बैठक में चर्चा हुई थी। यातायात थाना प्रभारी कुशल पाल राणा ने भी यह मुद्दा उठाते हुए इसका समाधान निकालने को कहा था। सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में एडीसी नवीन आहूजा ने इस मुद्दे पर सुझाव दिया कि इसके लिए प्रतिष्ठान संचालकों से बात की जाए।
विज्ञापन


डीटीओ हैरतजीत कौर ने बताया कि सभी दुकानदारों और शोरूम संचालकों से पहले उनकी समस्याएं सुनी गई। दुकान, बैंक अधिकारी व अस्पताल संचालक अपने कर्मी को नियुक्त करेंगे। वह उनके यहां पर आने वाले वाहनों को सही तरीके से लगवाएंगे, जिससे जाम के हालात न बने। गलत तरीके से खड़े वाहनों पर यातायात थाना पुलिस कार्रवाई करेगी। नियम तोड़ने वाले वाहनों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें