संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। दी यमुनानगर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की ओर से बुधवार को लोन मेले का आयोजन चेयरमैन धर्म सिंह बंचल की देखरेख में किया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एक करोड़ रुपये का लोन वितरित किया गया।
महाप्रबंधक अभिषेक वत्स की देखरेख में आयोजित किए गए लोन मेले में दो करोड़ रुपये के पर्सनल, कार, होम लोन किए गए। बंचल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजना के अनुसार एक करोड़ रुपये का लोन दिया गया है।
बैंक किसानों की हर संभव सहायता करने के लिए तत्पर है। बैंक ने महिलाओं को स्वयं रोजगार को लेकर प्रेरित करने हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। जिससे महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सके। मौके पर वाइस चेयरमैन विनोद गुप्ता, निदेशक सुखदेव सिंह, महाप्रबंधक अभिषेक वत्स, मनीष साहनी, सुशील कुमार, सतपाल सिंह, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।