सरस्वती नगर। गांव थाना छप्पर में पृथ्वीराज चौहान की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इसमें यमुनानगर, अंबाला व करनाल से राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के बेटे नेपाल राणा व साढौरा के पूर्व विधायक बलवंत सिंह और खंड संचालक हरीश ने शिरकत की। नेपाल राणा ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान महान योद्धा थे। वह अपनी वीरता, राजनीतिक कौशल व शिक्षा के लिए जाने जाते हैं। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल राणा, सुनील राणा, घनश्याम राणा कान्हड़ी, जितेंद्र राणा, रवि राणा, राधे राणा, विकास राणा आदि मौजूद रहे। संवाद