यमुनानगर। तीन युवकों ने गांव जुब्बल निवासी हिमांशु की बाइक को टक्कर मारी। बाद में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। थाना रादौर पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में हिमांशु ने बताया कि वह 5 जून को दोपहर 12 बजे अपनी बाइक पर जा रहा था। गांव से बाहर यौवन, निकेत व दिशु तेज गति से बाइक लेकर आ रहे थे। आरोपियों ने उसकी बाइक में मार दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद