फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना पर नहीं मिले चिकित्सक और कर्मचारी

Sat, 18 May 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंकज बत्रा
विज्ञापन

बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए जहां एक और प्रत्याशी पूरी ताकत से प्रचार में जुटे हैं। वही गांवों की चौपाल व चौक चाैराहों पर लोग टोलियां बनाकर चुनाव और स्थानीय समस्याओं पर मंथन कर रहे है। शिवालिक की पहाड़ियों में हिमाचल की सीमा से सटा गांव रामपुर गेढ़ा के ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आने वाला कोई भी प्रत्याशी स्वास्थ्य और परिवहन के संबंध में चर्चा नहीं कर रहा है। घाड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए साढे चार करोड़ रुपये से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो बनवा दिया लेकिन आज तक चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई।
गांव के रिषी पाल का कहना है कि चुनाव में प्रत्याशी दावे और वादे तो करते हैं, किंतु चुनाव के बाद क्षेत्र की कोई सुध नहीं लेता है। घाड़ क्षेत्र में ग्रामीणों की स्वास्थ्य सेवाओं के उचित प्रबंध नहीं है। दुर्घटना व बीमार होने पर ग्रामीणों को बीस से 25 किलोमीटर दूर बिलासपुर व यमुनानगर की ओर रुख करना पड़ता है जिससे अतिरिक्त समय व धन की बर्बादी होती है। मजबूरन लोगों को निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता है। उसकी वजह से आम आदमी की जेब पर बोझ पड़ता है। घाड़ क्षेत्र के विकास को लेकर योजना बना कर कार्य करना होगा तभी लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल पाऐगी। गांव के धनीराम का कहना है कि रणजीत पुर में किसानों की सुविधाओं के लिए अनाजमंडी तो बना दी गई है लेकिन अनाज मंडी में सुविधाओं के नाम पर केवल फड़ बना दिए गए है शेड का निर्माण अभी तक नही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के महिंद्र सिंह, जसबीर सिंह, रामकुमार व संजीव कुमार का कहना है कि जिला मुख्यालय जाने के लिए बसों में सफर करना पड़ता है लेकिन रणजीतपुर में बस स्टैंड न होने के कारण ग्रामीणों को खुली सड़क पर कड़ी धूप में बस का इंतजार करना पड़ता है जिससे कारण महिलाओं ,बच्चों व वृद्धों को परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्याशी स्थानीय मुद्दों की बात नही करते है। सभी एक दूसरे पर आरोप लगाकर मतदाताओं को भटकाने का काम करते है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार सोच समझ कर वोट करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें