फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सामान्य ऑब्जर्वर ने क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण

Sat, 18 May 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सामान्य ऑब्जर्वर डॉ. माधवी खोड़े चवरे ने उपायुक्त कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार व एआरओ रादौर विधानसभा जय प्रकाश से लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के रादौर विधानसभा में की गई तैयारियों बारे में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा के लिए राजकीय आईटीआई यमुनानगर में बनाए गए ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने रादौर विधानसभा के एआरओ जय प्रकाश व चुनाव संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रादौर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला, राजकीय उच्च विद्यालय तिगरा, राजकीय हाई स्कूल नाहरपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाहरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नागल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर का निरीक्षण किया। सामान्य ऑब्जर्वर डॉ. माधवी खोड़े चवरे ने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों की शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित की जाए। बेहतर समन्वय बनाकर इस कार्य को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें